लाइव न्यूज़ :

बिहार: नाबालिग का सिर मुंड़वा कर निर्वस्त्र घुमाया, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2018 18:08 IST

दो दिनों पहले किशोरी के साथ उसके पडोसी ने घर पर लड़की  को अकेली देख अपने पुराने मामले में बदला लेने की कोशिश की।

Open in App

पटना, 3 सितंबर: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट में दबंगों के द्वारा एक नाबालिग लड़की  का सिर मुंडवा कर उसे नंगा घुमाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, हैवानों ने युवती के स्तन को भी काटने की कोशिश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिनों पहले किशोरी के साथ उसके पडोसी ने घर पर लड़की  को अकेली देख अपने पुराने मामले में बदला लेने की कोशिश की। पड़ोसी ने उसके घर में घुस कर लड़की का सिर मुंडवाया।

इतना ही नहीं उसके कपडे उतारकर नग्न अवस्था में खुले आंगन में घुमाया। साथ उसके स्तन को काटने की कोशिश की गई। हालांकि, लडकी किसी तरह जान बचाकर वहां से बाहर निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

इससे आस-पास के लोग जुट गए। उसी दौरान पीडिता की मां भी बाज़ार से लौट आई। इसके बाद लडकी ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत ही मामले को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

इस घटना में एक महिला समेत कुल 6 लोगों को को नामजद किया है। इस मामले में मोहम्मद रऊफ, मोहम्मद अशहाफ, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद शहाब, मोहम्मद अशफाक और महिला नहिदा को अभियुक्त बनाया गया है।

 इस मामले में पूछे जाने पर अररिया की एसपी सयाली धूरत ने बताया कि इस संबंध में महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

वहीं, महिला थाना अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि शख्त करवाई कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज