लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीबीआई ने जिस महिला को मृत बताया, वो कोर्ट पहुंची गवाही देने, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2022 20:52 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में गवाही देने वृद्ध महिला ने कोर्ट को बताया कि वो जिंदा है, जिसे सीबीआई मृत बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट के सामने महिला ने गवाही देते हए कहा कि सीबीआई ने मुझे मरा बताया है लेकिन मैं जिंदा हूंवृद्ध महिला सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में गवाही देने अदालत में पहुंची थीसीबीआई ने राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच में कागजों पर बदामी देवी को मृत घोषित कर दिया था

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में आज उस समय अजीबोगरीब स्थिती उत्पन्न हो गई, जब एक मृत महिला बदामी देवी गवाही देने जा पहुंची। इसके बाद सिविल कोर्ट में उस समय उपस्थित वकील-जज और लोग भौचक्का रह गये।

वृद्ध महिला ने कोर्ट में जज से कहा, 'हुजूर मैं जिंदा हूं, मरी नहीं हूं। मुझे सीबीआई ने मृत घोषित कर दिया है।' यह सुनते ही कोर्ट ने सीबीआई से स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में बदामी देवी की गवाही होनी थी लेकिन सीबीआई ने अपने कागजों में बदामी देवी को मृत घोषित कर कोर्ट को कागज सौंप दिया था। लेकिन आज बादामी देवी की उपस्थिति से सीबीआई की काफी किरकिरी हुई है।

कोर्ट ने सीबीआई से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि हत्या में आरोपित लड्डन मियां के करीबी ने बादामी देवी की जमीन हड़प ली थी। जिसमें उस महिला की गवाही होनी थी। इसमें कोर्ट पहुंची बादामी देवी ने बताया कि हम जीवित हैं, हमसे वीरेंद्र पांडेय का झगड़ा था, इसलिए उन्होंने हमको मृत बना दिया।

ऐसे में बादामी देवी की उपस्थिति से सीबीआई की काफी किरकिरी हुई। उल्लेखनीय है कि 13 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड में गोली मारकर राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी। जांच के पश्चात सीबीआई ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

इस हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रहा है। इसमें सीबीआई ने महिला को मृत घोषित कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंप दी है। इसकी जानकारी मिलने पर महिला नाराज हो गई। इसके बाद उन्होंने आज स्वयं मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में पहुंचकर जज से कहा, 'हुजूर मैं जिंदा हूं, मरी नहीं हूं। मुझे सीबीआई ने मृत घोषित कर दिया है।'

वहीं, कोर्ट में परिवादी के वकील शरद कुमार ने कहा मामले में सीबीआई की टीम की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण गवाह, जिसका समन खुद सीबीआई ने लिया था और सीबीआई ने वेरिफिकेशन रिपोर्ट दाखिल कर दिया कि बदामी देवी मर गईं हैं। इस पर कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीबीआई के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया है।

टॅग्स :सीबीआईसिवानमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी