लाइव न्यूज़ :

बिहार के सुपौल जिले में धर्मांतरण कराते पादरी को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2021 20:43 IST

सुपौल में इस महीने धर्म परिवर्तन की ये तीसरी घटना सामने आई है. इससे पूर्व भीमपुर ओपी अंतर्गत एक हिन्दू महिला को जबर्दस्ती र्मपरिवर्तन कराने का मामला आया था.

Open in App

पटना: बिहार में सुपौल जिले के राजेश्वरी ओपी इलाके के कंजारा गांव में बडे पैमाने पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां एक पादरी के द्वारा बडे पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा था. 

इसके बाद लोगों ने पादरी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि पादरी कुछ महीने पहले तक हिन्दू था और सुपौल शहर में होटल चलाने का काम करता है. लेकिन बीते दिनों उसने ईसाई धर्म कबूल कर लिया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पादरी ने करीब 30 हिन्दू परिवारों का धर्म परिवर्तन करा कर उन्हें ईसाई धर्म का बना दिया है. वहीं, पुलिस को सुपर्द किया गया पादरी दावा करता है कि प्रभु की प्रार्थना से कई जटिल बीमारी ठीक हो जाती है. उसकी भी गंभीर बीमारी प्रभु की प्रार्थना के बाद ठीक हुई, इसलिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया. 

पादरी का नाम रवि गुप्ता, भेलाही इलाके का रहने वाला

वहीं, लोगों का कहना है कि पादरी का नाम रवि गुप्ता है और वह  सुपौल नगर परिषद के भेलाही इलाके का रहने वाला है. इसके साथ ही लोगों ने मधेपुरा के रहने वाले श्याम सुंदर मंडल को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. 

इस मामले में राजेश्वरी ओपी प्रभारी रामशंकर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि दो युवक लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उसकाते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद वे दल बल के साथ वहां पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों को छुडा कर थाना ले आए. अब तक इन लोगों के खिलाफ कोई आवेदन नहीं दिया गया है. लेकिन पुलिस अपनी तरफ से जांच कर रही है. 

इस महीने धर्म परिवर्तन की ये तीसरी घटना

सुपौल में इस महीने धर्म परिवर्तन की ये तीसरी घटना सामने आई है. इससे पूर्व भीमपुर ओपी अंतर्गत एक हिन्दू महिला को जबर्दस्ती दो महीने तक अपहरण कर प्रतिबंधित मांस खिलाकर धर्मपरिवर्तन कराने का मामला आया था. 

वहीं, दूसरी घटना सरायगढ प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द गांव की है, जहां प्रलोभन देकर 20 से 25 परिवार को धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया था. 

बिहार में बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएन सिंह ने कहा कि इस पर रोक के लिए व्यापक कानून बनाए जाने की जरूरत है. 

उन्होंने कहा कि विगत 17 जुलाई को फरीदाबाद में आयोजित विहिप की राष्ट्रीय बैठक में मुख्य रूप से दो प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे सरकार के ध्यानार्थ भेजा गया है. 

डा.सिंह ने कहा कि लिये गये फैसले में पहला यह है कि मतांतरण पर रोक के लिए व्यापक कानून बने और दूसरा कि मठ-मंदिरों का सरकारीकरण बंद हो. मठ-मंदिरों की जो आमदनी होती है वह सरकार ले लेती है, जिसे दूसरे धर्मों पर खर्च कर दिया जाता है. वह पैसा वहीं रहे. बडे-बडे मंदिरों पर जो चढावा आवे वह वहीं रहे, वहां समिति बना दिया जाए, भले सरकारी नियंत्रण रहे, इस पर न कोई आपत्ति है और न ही कोई समस्या है. लेकिन उस आमदनी से उस मंदिर का कार्य हो, वेद-पाठशाला खुले, भंडारा हो. उन्होंने कहा कि ये राशि मंदिर के जीर्णोद्धार में काम आवे.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए