लाइव न्यूज़ :

सीवान में सनकी पति ने घर में सो रही पत्नी और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काटा, महिला की मौत, बेटियां गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2021 18:46 IST

बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टंडवा गांव गंभीर हादसा हो गया। युवक ने पत्नी और बेटियों पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।घायलों में 16 वर्षीय बेटी निक्की और 18 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल हैं।रीता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पटनाः बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टंडवा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक सनकी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला।

इस घटना में जहां पत्नी रीता देवी की मौत हो गई, वहीं उसकी दोनों बेटियां निक्की कुमारी और सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार की रात की है। आरोपित श्रीकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को कुल्हाड़ी से तब काट डाला, जब सभी सोए हुए थे।

घटना के बाद चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोगों की इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रीता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में 16 वर्षीय बेटी निक्की और 18 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल हैं।

दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पति फरार हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पति से पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है और आरोपी से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया