लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, एक की मौत, डांसर का अपहरण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2020 06:22 IST

गोलीबारी की इस घटना में जहां आर्केस्ट्रा संचालक राजा की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक प्रवीण कुमार को गोली लगी है, जिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान जिले के जीबी नगर थाने के जगदीशपुर गांव में सोमवार को आर्केस्ट्रा के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने नर्तकी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और नर्तकी का अपहरण कर लिया. अपहरण का विरोध करने पर अपराधियों ने नर्तकी के दूसरे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

बिहार के सीवान जिले के जीबी नगर थाने के जगदीशपुर गांव में सोमवार को आर्केस्ट्रा के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने नर्तकी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और नर्तकी का अपहरण कर लिया. अपहरण का विरोध करने पर अपराधियों ने नर्तकी के दूसरे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोलीबारी की इस घटना में जहां आर्केस्ट्रा संचालक राजा की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक प्रवीण कुमार को गोली लगी है, जिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बरात में भगदड़ मच गई तथा लोग जान बचाकर भागे. मृतक का नाम राजा कुमार दारौंदा थाने के मर्दनपुर निवासी आर्केस्ट्रा संचालक वीरेंद्र सिंह का पुत्र था. घायल युवक का नाम प्रवीण कुमार उर्फ कल्लू है, जो मृतक का भाई है. घटना के संबंध में आर्केस्ट्रा संचालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवानपुर निवासी रामेश्वर राम के पुत्र की बरात जीबी नगर थाने के जगदीशपुर गांव में आई थी. रात में बराती आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे.

अहले सुबह करीब दो बजे स्कॉर्पियो से करीब आधा दर्जन अपराधी पहुंचे तथा नृत्य कर रही नर्तकी एवं उसकी पुत्री ज्योति कुमारी को स्टेज से उठाकर ले जाने लगे. उन्होंने बताया कि जब उसके दोनों पुत्रों ने विरोध किया तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. आर्केस्ट्रा संचालक के एक पुत्र की राजा कुमार की मौत उपचार के लिए लाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि दूसरे पुत्र प्रवीण कुमार की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. आर्केस्ट्रा संचालक ने पुलिस को दिये अपने बयान में चार लोगों को नामजद करते हुए सात लोगों को आरोपित किया है.

बताया जाता है कि नामजद आरोपितों में एक नर्तकी ज्योति कुमारी का प्रेमी है. ज्योति कुमारी अपने प्रेमी के साथ करीब डेढ़ साल बिताने के बाद अपने पिता के घर आ गई थी. घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पूरी सदर अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया