लाइव न्यूज़ :

बिहारः औरंगाबाद में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच महिलाओं के साथ तीन ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में हुए गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2020 19:08 IST

बिहार के औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र स्थित के जीटी रोड के पास एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद में देह व्यापार के गंदे खेल का खुलासा हुआ है.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के होटल मुंडेश्वरी में छापामारी कर देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को धर दबोचा।

बिहार के औरंगाबाद में देह व्यापार के गंदे खेल का खुलासा हुआ है. वहां जीटी रोड ओवरब्रिज के पास स्थित एक होटल में पहुंची पुलिस ने जा देखा, उससे उसकी आंखें शर्म से झुक गईं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के होटल मुंडेश्वरी में छापामारी कर देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को धर दबोचा. होटल के विभिन्न कमरों से इन्हें आपत्तिजनक अवस्था मे गिरफ्तार किया गया है. पकड़ी गई महिलाओं में तीन युवतियां हैं, जबकि दो शादीशुदा हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक चीजों को भी जब्त किया है. औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार ने नगर थाना पुलिस के साथ छापेमारी कर मौके से पांच युवतियों व एक युवक को पकड़ा. पकड़ी गईं युवतियों में एक छात्रा भी शामिल हैं, जो बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद युवक संग होटल पहुंची थी. 

छापेमारी की भनक लगते ही युवतियों संग मौजूद दो युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहे. होटल संचालक भी फरार हो गया. एन एच-दो के किनारे स्थित इस होटल में छापेमारी का यह कोई पहला मामला नहीं है. एसडीपीओ ने बताया कि होटल में युवतियां कहां से और कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है. पकड़ा गया युवक औरंगाबाद के ही बारुण थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है. मौके से भागे युवकों की पहचान की कोशिश जारी है. 

एसडीपीओ ने बताया कि औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र स्थित के जीटी रोड के पास एक होटल में कुछ युवकों व युवतियों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली थी. मामला संदिग्‍ध प्रतीत होने पर उन्होंने अपने नेतृत्‍व में छापेमारी की योजना बनाई. फिर वे थाना पुलिस के साथ होटल पहुंचे. पुलिस के होटल पहुंचने पर हड़कम्‍प मच गया. 

बताया जाता है कि होटल के तीन बंद कमरों में तीन जोडे आपत्तिजनक अवस्‍था में मिले, जिनमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि, शेष दो भागने में सफल रहे. पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को भी पकड़ा गया है. पकड़ी गई युवतियों में एक छात्रा है, जो औरंगाबाद में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आई थी. 

परीक्षा देने के बाद वह युवक के साथ छात्रा होटल में गई थी. पुलिस के अनुसार युवतियों को घर भेजा जा रहा है. इसके लिए उनके स्‍वजनों को बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल, इन्हें थाने ले जाया गया है, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि देह व्यापार के इस रैकेट का संचालक कौन है?

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?