लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, कई लोगों की आंखों की रोशनी गईं, 5 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 07:15 IST

इस पर बोलते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले में संबंधित थाने के एसएचओ और स्थानीय चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ कई लोगों की आंखों की रौशनी भी चली गई है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटना: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जहरीली शराब पीने वाले कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है। 

5 लोग हुए है गिरफ्तार

राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच लोगों को कथित रूप से अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि संबंधित थाने के एसएचओ और स्थानीय चौकीदार को निलंबित किया गया है। 

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘गुरुवार को सूचना मिली थी कि शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। यह घटना मेकर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के गांवों से सामने आई थी।’’ 

अब तक 11 लोगों की हो गई है मौत

संतोष कुमार ने बताया, ‘‘पुलिस, आबकारी और चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया और बीमार पड़ गया लोगों को यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत बिगड़ गई उन्हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। 

एसएचओ और चौकीदार हुए निलंबित 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एसएचओ और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

क्या बोले मंत्रिमंडलीय सहयोगी अशोक चौधरी 

जब मुख्यमंत्री के करीबी एवं मंत्रिमंडलीय सहयोगी अशोक चौधरी से कहा गया कि ऐसी घटनाओं के आलोक में मद्यनिषेध कानून की प्रभावकारिता पर प्रश्न उठाये जा रहे हैं तब उन्होंने कहा, ‘‘ दहेज, बलात्कार एवं बिना लाइसेंस वाले हथियार भी रूके नहीं है, लेकिन क्या इससे उनके विरूद्ध बने कानूनों को निरस्त करने की मांग उठती है। ऐसे तत्व हैं जो बिहार में मद्यनिषेध अभियान को सफल नहीं देना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइमबिहारशराबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम