लाइव न्यूज़ :

सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, तेजस्वी बोले- नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 15:16 IST

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि साइकिल सवार छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन मनचले  बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींचते भी देख रहे हैं।

Open in App

पटना, 28 अगस्त:बिहार से अभी हाल ही में बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की गई और  मॉब लिंचिंग की कोशिश भी की गई थी। बिहार में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है। 

सहरसा में कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती छात्रा के साथ छेड़खानी की है। सिर्फ छेड़खानी ही नहीं बल्कि इस घटना का वीडियो भी बनाया और फिर इंटरनेट पर वायरल करने के इरादे से पोस्ट भी किया।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, लड़की मनचले लड़कों से तंग ना करने की भीख मांग रही है। वह बार-बार विनती कर रही है कि वह उसको जाने दे। इतना ही लड़की के साथ चल रहे एक लड़के जिनसे लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी  उन बदमाशो ने मिलकर पीटा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है। 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्‍वी यादव ने सहरसा में एक लड़की के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है- 'नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?'वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सदर एसडीपीओ ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि साइकिल सवार छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन मनचले  बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ मनचले युवक लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं और जब वह भागने की कोशिश करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर गिरा दिया जाता है। लड़कों पर लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं होता है। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी