लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को बहला फुसलाकर बेच देते थे राजस्थान, गैंग के सदस्यों ने करवाई शादी और 150000 में बेचा, मानव तस्कर गिरोह के 5 सदस्य अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2025 17:15 IST

मैरिज हॉल से गायब नाबालिगों को रखने वाले मैरिज हॉल मालिक की संलिप्तता में उसे गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुमशुदा की तलाश में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक टीम गठित कर जांच शुरू हुआ।पटना पुलिस नाबालिग को ढूंढती हुई राजस्थान पहुंची। जहां से नाबालिग को बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी जिसमें शामिल है।

पटनाःबिहार की राजधानी पटना की एक युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दानापुर थाना क्षेत्र से बीते दिनों लापता नाबालिग को राजस्थान से बरामद किया। जिसके बाद इस मानव तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ। इस मामले का खुलासा करते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दानापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन पर गैंग के सदस्यों ने बहला फुसलाकर रोहतास लेकर गए। जहां उसकी शादी गैंग के सदस्यों ने करवाई और उसे डेढ़ लाख रुपए में राजस्थान ले जाकर बेच दिया था। जिसका खुलासा तब हुआ जब गुमशुदा की तलाश में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक टीम गठित कर जांच शुरू हुआ।

जिस दरम्यान पटना पुलिस नाबालिग को ढूंढती हुई राजस्थान पहुंची। जहां से नाबालिग को बरामद किया गया। साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी जिसमें शामिल है। साथ ही मैरिज हॉल से गायब नाबालिगों को रखने वाले मैरिज हॉल मालिक की संलिप्तता में उसे गिरफ्तार किया गया है।

पटना के 10 नाबालिगों को इस गैंग ने बेचा है जो मानव व्यापार से जुड़ा है। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ये गैंग रेलवे स्टेशन पर सक्रिय रहते थे। अकेली नाबालिग को देख उसे टारगेट कर बहला फुसलाकर कर साथ ले जाते और उसे बाहर के राज्यों में बेच दिया करते थे। फिलहाल इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों से कई जानकारियां हासिल हुई हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो रोहतास और एक भोजपुर की महिला भी शामिल है। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इन सभी ने मिलकर पटना की एक युवती को शादी के नाम पर राजस्थान के कारोबारी से डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था। वह व्यापारी महिला को जब अपने साथ लेकर राजस्थान गया, तब वहां उसे उसने एक साजिश के तहत गलत धंधे में लगाने की कोशिश की।

लेकिन जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई और भागी-भागी पटना एसपी ऑफिस जा पहुंची। पटना पुलिस को सारे मामलों की जानकारी दी। आपबीती सुन पुलिस तक दंग रह गई। उसने बताया कि उसके पहचान के कुछ लोगों ने उसकी शादी तय कराई थी। उसे उन्हीं लोगों पर शक था, इसलिए उसने उनके, नाम पते सब पुलिस को दे दिए।

एसएसपी ने बताया कि पहले भी कई युवतियों को शादी का झांसा देकर इस गैंग ने बेच दिया है। यह गैंग गरीब लोगों की बेटियों को टारगेट करता है। उन्हें कम खर्च में अच्छे घर में शादी का वादा करता है और मेलजोल बढ़ाकर शादी की बात कहता है। शादी के एवज में दोनों पार्टियों से रुपए ले लेते हैं। उसके बाद युवती को बेच देते हैं। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप