लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना, कपड़ा व्यवसायी ने पत्नी और दो बच्चों संग खुद को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2019 12:55 IST

बताया जाता है कि बीती रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए. सुबह जब काफी देर तक कोई नहीं उठा तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, किदवईपुरी की घटनापुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद आत्महत्या का शकघटना में जिंदा बच गया बेटा, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है भर्ती

बिहार की राजधानी पटना में ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली एक घटना घटना सामने आई है. यह दिल दहला देने वाली घटना राजधानी पटना के बुद्धा थाना इलाके के किदवईपुरी का है, जहां एक साथ तीन लोगों के शव मिले हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर से तीन लोगों के खून से लथपथ शव बरामद किए गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि पटना के एक बड़े व्‍यवसायी ने पहले पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली. घटना में जिंदा बच गए एक बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के कारण फिलहाल अज्ञात हैं. 

मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंच चुके हैं. मकान के बेडरूम में पलंग पर तीनों की लाश पडी थी, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. गोलीबारी की इस घटना में चौथा शख्स जो मृतक का बेटा बताया जाता है, जो गंभीर रूप से जख्मी है. एक ही घर में परिवार के तीन लोगों की लाशें मिलने से पुलिस भी हैरान है. फिलहाल पुलिस इस मामले को पारिवारिक विवाद से जुडा बता रही है और एफएसएल समेत वरीय अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही है. 

मृतक निशांत सर्राफ पटना के बडे कारोबारी बताये जाते हैं, जिनकी खेतान मार्केट में कपड़े की दुकान है. कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी में निशांत (37) पत्नी अल्का सर्राफ (35) औऱ दो बच्चों अनन्या (9) व इशांत (4) के साथ रहते थे. 

बताया जाता है कि बीती रात सभी खाना खाकर सो गए. सुबह जब काफी देर तक कोई नहीं उठा तो पडोस के लोगों को शक हुआ. इसके बाद दरवाजा तोडा गया तो अंदर बेड रूम में निशांत, उनकी पत्नी और बेटी के शव पड़े थे. एक साथ तीन लोगों की हत्या की खबर सुनते ही पटना पुलिस भी सन्न रह गई. 

मामले की जांच के लिए आईजी, पटना की एसएसपी समेत सिटी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है और इसे जांच का विषय बता रही है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम