लाइव न्यूज़ :

गया में ट्रक ने दो आटोरिक्शा को कुचला, नौ लोगों की मौत, चार घायल, मरने वालों में चार बच्चे

By भाषा | Updated: June 15, 2020 15:43 IST

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और 2 ऑटो आपस में लड़ गए। मरने वाले में 4 बच्चे भी शामिल हैं। ट्रक ने दोनों आटोरिक्शा को कुचल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेंगनिया लौट रहे थे।बिशुनपुर गांव के निकट तेज गति से एक ट्रक ने दोनों आटोरिक्शा को कुचल दिया।

गयाःबिहार के गया जिले के आमस थाना अंतर्गत बिशुनगंज गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर एक ट्रक और दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर में ऑटो में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य यात्री घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ऑटोरिक्शा में सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेंगनिया लौट रहे थे तभी बिशुनपुर गांव के निकट तेज गति से एक ट्रक ने दोनों आटोरिक्शा को कुचल दिया।

गड्ढों से भरी सड़क पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी अनिल कपरवन ने बताया कि हादसा रविवार रात हुआ जब एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में वाहन पर सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों के परिवार ने आरोप लगाया है कि हादसा सड़क पर गड्ढों के कारण हुआ, जिनकी मरम्मत समय रहते नहीं की गई। शिकायत के अनुसार सड़क की मरम्मत ना कराने को लेकर एनएचएआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

रेहरा थानाक्षेत्र में विवाह समारोह से घर वापस लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि धर्मेन्द्र (28) और विकास (20) रविवार को मरजाद पुरवा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। पुलिस के अनुसार देर रात मोटरसाइकिल से गोण्डा के खरगूपुर स्थित घर लौटते समय पलिहरनाथ मंदिर के पास इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

महाराष्ट्र में अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो किशोरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह अज्ञात वाहन द्वारा स्कूटर को टक्कर मारे जाने से उस पर सवार दो किशोरों की मौत हो गई। कपूरबावडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के 17 साल के थे और मानपाडा जा रहे थे, तभी सुबह करीब सात बजे घोडबंदर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित मानपाडा के रहने वाले थे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले शनिवार को इसी इलाके में एक एसयूवी के पेड़ से टकराने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनागयानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम