लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में पत्रकार के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

By नियति शर्मा | Updated: April 16, 2019 14:28 IST

नालंदा में पत्रकार के बेटे की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हत्यारों के संदिग्ध ठिकानों पर छापे के दौरान हत्या में प्रयुक्त स्क्रू ड्राइवर के साथ कुछ सामग्री भी बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार आशुतोष कुमार एक स्थानीय अखबार में ब्यूरो चीफ हैंआशुतोष के बेटे की हत्या रविवार को निर्ममता से कर दी गई थीपुलिस ने आपसी रंजिश के कारण हत्या की जताई आशंका

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नालंदा निवासी पत्रकार के बेटे अश्विन कुमार उर्फ चिंटू की निर्मम हत्या के मामले में 8 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। 18 वर्षीय अश्विन की हत्या रविवार को उसके निवास स्थान हसनपुर में हुई थी।

नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कथित हत्यारों के ठिकानों पर छापे के दौरान स्कू ड्राइवर और कुछ अन्य संदिग्ध चीजें मिली हैं। आशंका है कि इस स्क्रू ड्राइवर का इस्तेमाल हत्या में किया गया था।

राज्य की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री से एक फॉरेंसिक टीम ने भी उस स्थान का जायजा लिया और वहां से सबूत भी इकट्ठे  किए है। खून के दाग के नमूने भी ले लिए गए है। हत्यारों के ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशिक्षित कुत्तों की भी मदद ले रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एसपी नीलेश कुमार ने बताया, 'पत्रकार आशुतोष कुमार एक स्थानीय अखबार के ब्यूरो चीफ हैं। अश्विन कुमार उनका इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अश्विन कुमार मानसिक रूप से कमजोर था।'

पत्रकार का बेटा हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में दादी के साथ रहता था, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहते हैं। एसआईटी के प्रमुख डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि इस केस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि अश्विन कुमार अपने घर से करीब 2 बजे निकला था और शाम 7 बजे उसका शव बरामद हुआ । एसआईटी के प्रमुख ने आगे कहा, 'गांव के कुछ लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है।'

पुलिस ने बताया की इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। पुलिस ने आगे यह भी कहा की किसी भी निर्णय पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?