लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुपौल में बकरी चराने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2019 21:00 IST

पीड़िता बकरी चराकर घर लौट रही थी, इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Open in App

बिहार के सुपौल जिले के राधोपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि पीड़िता बकरी चराकर घर लौट रही थी, इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के अंदाम देने के बाद तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है. साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही सोनू कुमार, राहूल कुमार और मौसम ने कल देर शाम पीड़िता को गांव के नहर के पास घेर लिया और उसे बगीचे में ले जाकर जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद 29 जून की देर रात पीड़ित के परिजनों ने राधोपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. नाबालिग पीड़िता को इलाज के लिए जिला के सदर अस्पताल में लाया गया है. जहां मौजूद महिला थाना अध्यक्ष प्रेम लता भुपा श्री ने बताया कि तीनों ही युवक अब तक फरार हैं. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टॅग्स :बिहारसुपौलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी