लाइव न्यूज़ :

बिहार: विधवा भाभी पर आया दिल तो पत्नी को मोबाइल से दिया तीन तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2019 17:10 IST

बिहार के किशनगंज से तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी विधवा भाभी से शादी रचाकर पहली पत्नी को मोबाइस फोन के जरिये तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Open in App

तीन तलाक पर नये कानून बनने के बावजूद मामला रुकने से बजाय बढ़ता ही जा रहा है. बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के बलुआडांगी गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो दशक तक दांपत्य जीवन जीने के बाद मोबाइल से पत्नी को तलाक देकर भाभी से निकाह करने का अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है. एक देवर ने अपनी विधवा भाभी के प्यार में फंस कर उससे शादी रचा ली और अपनी पहली पत्नी को मोबाइल के जरिये तलाक दे दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपित नाजिम अपनी पत्नी नूरजहां और चार बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहकर कारोबार किया करता था. शादी के 20 वर्ष बीत चुके थे. दोनों की जिंदगी अच्छी बीत रही थी. नाजिम पिछले महीने चंडीगढ़ से अकेले किशनगंज आया था. इसी बीच, उसे अपनी विधवा भाभी तकसरुन से प्यार हो गया. इसके बाद उसने मोबाइल पर अपनी पत्नी नूरजहां को तीन तलाक देकर अपनी विधवा भाभी तकसरुन से शादी रचा ली.

इस बात की भनक जब नूरजहां को लगी, तो वह चंडीगढ़ से किशनगंज अपनी ससुराल पहुंची. बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसे अपने गांव में रहने वाली विधवा भाभी से प्यार हो गया था. इसके बाद वह किसी न किसी बहाने चंडीगढ़ से गांव आने लगा. कुछ दिन पहले नाजिम मकान बनाने के बहाने अपने गांव में आया और विधवा भाभी से निकाह कर लिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. पति की इस हरकत से पत्नी नूरजहां के पैरों तले की जमीन खिसक गई. वह अपने बच्चों के साथ भागी-भागी किशनगंज स्थित ससुराल पहुंची. जहां उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया. 

इधर, ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया. साथ ही उसे धमकी भी दी कि तलाक के बाद तुम्हारा यहां क्या काम? अब घर पर कदम रखोगी तो जिंदा नहीं बचोगी. इसके बाद पीड़िता नूरजहां किशनगंज एसपी के यहां न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची. एसपी के निर्देश पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया. महिला थाना में कांड संख्या-34/2019 में भादवि की धारा- 341, 323, 498ए, 494, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि ट्रिपल तलाक के नये प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया