लाइव न्यूज़ :

बिहार: बरसात के कारण लोग नहीं मिलने पर प्रिंसिपल ने नाबालिग बच्चों से करवाया स्कूल की साफ-सफाई, बाल मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: July 30, 2022 16:00 IST

जहानाबाद के स्कूल में छोटे बच्चों से प्रिंसिपल पर बाल मजदूरी कराने का आरोप पर एक छात्र ने बयान दिया है। बच्चे ने कहा, "हमसे सर ने साफ-सफाई करने के लिए कहा था। हम सर को जब पढ़ाई के लिए बोलते हैं तो वे हमको मारते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद के स्कूल में छोटे बच्चों से प्रिंसिपल पर बाल मजदूरी कराने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ने आरोपों को गलत ठहराया है। मामले में जिलाअधिकारी ने संज्ञाने लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

पटना: बिहार के जहानाबाद में कथित तौर पर स्कूल में पढ़ने आए छोटे बच्चों से प्रिंसिपल द्वारा बाल मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें बच्चे बाल मजदूरी करते हुए दिखाई दे रहे है। 

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के टीचर ने बच्चों द्वारा लगाए गए बाल मजदूरी के आरोपों को गलत बताया और कहा कि उनके फ्री टाइम में उनसे स्कूल के कुछ काम कराया जाता है। 

हालांकि घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी ने स्कूल का विजिट किया है और इसमें कार्रवाई भी करने की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जहानाबाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुलेमानपुर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें प्रिंसिपल पर यह आरोप लगा है कि वह स्कूल के बच्चों से बाल मजदूरी करा रहे है। 

इस पर जब प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इन्कार कर दिया है। मामले में प्रिंसिपल अलखदेव प्रसाद ने कहा कि यहां पढ़ने आए बच्चों से पढ़ाई के समय कोई काम नहीं कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से पार्ट टाइम में स्कूल के कुछ काम कराया जाता है। 

अलखदेव प्रसाद ने बताया कि बच्चों से पार्ट टाइम काम लेने के पीछा का कारण यह है कि अभी बरसात का समय है जिस कारण स्कूल के काम के लिए लोग नहीं मिलते है। ऐसे में इन बच्चों की मदद से स्कूल के काम कर लेते है। प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि केवल बच्चे ही बल्कि सब मिलकर स्कूल का काम करते है। 

पीड़ित बच्चों ने क्या कहा, जिलाधिकारी ने शुरू की कार्रवाई 

मामले में बोलते हुए स्कूल के बच्चो ने कहा, "हमसे सर ने साफ-सफाई करने के लिए कहा था। हम सर को जब पढ़ाई के लिए बोलते हैं तो वे हमको मारते हैं।" 

वहीं इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा, "मुझे परिवाद पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से काम लिए जाने की बात कही गई थी। हमने इस पर संज्ञान लेते हुए पंचायत निरीक्षण किया है। बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारवायरल वीडियोchildSchool EducationSDM
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज