लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्रकार विमल हत्याकांड में अहम खुलासा, हमलावरों ने गोली मारने से पहले की थी मछली-भात की पार्टी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 25, 2023 13:23 IST

बिहार के अररिया में हिंदी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या करने वाले आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मछली-भात की पार्टी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या में जांच कर रही पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा हत्या के आरोपियों ने पत्रकार विमल को गोली मारने से पहले की थी मछली-भात की पार्टीइस हत्याकांड में कुल 8 नामजद आरोपी हैं, जो इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं

पटना:बिहार के अररिया में एक हिंदी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार यादव की हुई हत्या में जांच कर रही पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाले राज का खुलासा किया है। पुलिस ने जांच में बताया कि आरोपियों ने पत्रकार विमल को गोली मारने से पहले मछली-भात की पार्टी की थी।

बकौल बिहार पुलिस आरोपियों ने 18 अगस्त की रात रानीगंज पुलिस स्टेशन के कोशिकापुर इलाके में जमा हुए और साथ मिलकर मछली-बात की पार्टी की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पार्टी के दौरान पत्रकार विमल कुमार यादव को फोन किया और उनसे बातचीत करते हुए साल 2019 में छोटे भाई गब्बू यादव की हुई हत्या के केस में गवाही देने मना किया। लेकिन विमल ने फोन पर उन्हें ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

बिहार पुलिस ने कहा कि विमल कुमार की ह्ताय की साजिश सुपौल और अररिया जेल में बंद दो अपारधियों रूपेश यादव और कांति यादव ने रची। उन्होंने विमल को छोटे भाई गब्बू यादव की हत्या में गवाही न देते के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और वारदात को अंजाम देने के लिए छह आरोपियों से बातचीत की।

इसके बाद मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा ने विमल की हत्या की योजना बनाई और दूसरे आरोपी माधव यादव ने अन्य साथियों के साथ विमल के घर जाकर उन्हें गोली मारी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हत्यारों ने दो बाइक अपाचे और पल्सर का प्रयोग किया था और विमल की हत्या के लिए वो चार देशी पिस्तौल लेकर मौके पर पहुंचे थे।

हत्यारो की योजना के मुताबिक सभी आरोपी 18 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे रानीगंज थाने के प्रेम नगर स्थित पत्रकार विमल के घर पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक देने हुए उन्हें आवाज दी। आरोपियों के बुलाये जाने पर जैसे ही विमल ने घर का दरवाजा खोला, आरोपियों में से एक माधव यादव ने उन्हें गोली मार दी। माधव की गोली सीधे विमल के सीने में दाहिनी ओर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

विमल की हत्या के बाद सभी आरोपी दो बाइकों से भाग गए। विमल के पिता हरेंद्र यादव और उनकी पत्नी पूजा यादव वारदात के वक्त घर में मौजूद थीं और मामले की चश्मदीद गवाह हैं। उन्होंने विमल हत्याकांड में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें अर्जुन शर्मा, माधव यादव, विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी रूपेश यादव और कांति यादव पहले से ही जेल की सलाखों के पीछे हैं।

टॅग्स :हत्याअररियामर्डर मिस्ट्रीबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?