लाइव न्यूज़ :

बिहारः फेसबुक फ्रेंड से दोस्ती कर लड़कियों की मानव तस्करी!, गैंग सदस्य अर्चना अरेस्ट, होटल में ग्रुप सेक्स का वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, ऐसे चल रहा था जाल में फंसाने का धंधा 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2023 17:26 IST

मुजफ्फरपुर की एमबीए की एक छात्रा भी मानव तस्करी के एक इसी तरह के गिरोह का शिकार हुई है। साल 2022 के 12 दिसंबर को छात्रा एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 16 दिसंबर, 2022 को सदर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।केस दर्ज होने के 9 महीने बाद भी पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।6 मई को पहले अर्चना पांडेय और फिर ज्योति गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पटनाः बिहार में फेसबुक फ्रेंड के माध्यम से दोस्ती कर लड़कियों की तस्करी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गैंग की एक सदस्य अर्चना को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस बताया है कि मानव तस्कर गिरोह के लोग पहले फेसबुक के जरिए लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करते हैं।

दोस्ती के बाद बातों का सिलसिला आगे बढ़ता है और फिर वीडियो कॉल से बातचीत होती है। मुलाकातें शुरू होती हैं और गिरोह के सदस्य होटल में ग्रुप सेक्स का वीडियो बनाते हैं और फिर ब्लैकमेल करके उन्हें बेच दिया जाता है। दरअसल, मुजफ्फरपुर की एमबीए की एक छात्रा भी मानव तस्करी के एक इसी तरह के गिरोह का शिकार हुई है।

साल 2022 के 12 दिसंबर को छात्रा एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परीजन सदर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब छात्रा का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस ने 16 दिसंबर, 2022 को सदर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।

केस दर्ज होने के 9 महीने बाद भी पुलिस छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में सामाजिक संगठन द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने के बाद वह हरकत में आई। इसी साल 6 मई को पहले अर्चना पांडेय और फिर ज्योति गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अर्चना ने पुलिस से सामने लड़कियों की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया।

अर्चना ने सोनू नाम के शख्स को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया। सोनू के साथ साथ इस धंधे में 5-6 लोगों के शामिल होने का भी खुलासा किया है। अर्चना के मुताबिक साल 2021 में फेसबुक के जरिए वह वैशाली के रहने वाले सोनू के संपर्क आई थी। मैसेज और वीडियो चैटिंग के बाद बाद होटल में मुलाकात तक पहुंच गई।

होटल में मिलने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इसी दौरान सोनू ने ही अर्चना की मुलाकात ज्योति नाम की लड़की से कराई थी। इसी बीच सोनू ने 12 दिसंबर 2022 को अर्चना को बैरिया बुलाया। जहां से सोनू अर्चना और एमबीए की छात्रा को साथ लेकर कार से मुजफ्फरपुर के चर्तुभुज स्थान ले गया।

एमबीए की छात्रा नशे की हालत में थी, सोनू एमबीए की छात्रा को पीले रंग के मकान के पास ले गया और उसको वहां बेच दिया। इसके साथ ही गिरफ्तार अर्चना ने अपने बयान में कई खुलासे किए हैं। अर्चना के बयान के बाद पुलिस को आशंका है कि यह गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिए लड़कियों और महिलाओं की प्रोफाइल को सर्च करते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?