लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में दिल दहलाने वाली घटना, बोलेरो गाड़ी में शख्स को बंद कर लगा दी आग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2022 15:38 IST

बिहार के गया में एक शख्स को गाड़ी में बंद कर जलाए जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों को शुक्रवार सुबह जली हुई गाड़ी की पिछली सीट पर शख्स की लाश मिली।

Open in App
ठळक मुद्देगया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मोहडा प्रखंड सारसु पंचायत क्षेत्र की घटना।राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग से 100 गज अंदर जंगल में मिली जली हुई बोलेरो गाड़ी।गाड़ी में पिछली सीट पर मिली लाश किसकी है और आग कैसे लगी, इस बारे में अभी जांच की जा रही है।

पटना: बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र मोहडा प्रखंड सारसु पंचायत के तपस्वी नगर एव मिर्चाईगंज गांव के बीच राजगीर जठियन मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात एक बोलेरो गाड़ी में एक व्यक्ति के जिंदा जल जाने की बात सामने आई है. आग लगने के कारण बोलेरो भी जलकर बुरी तरह से बर्बाद हो गई. लोगों ने जब गाड़ी की पड़ताल की तो सभी हैरान रहे गए. गाड़ी के पिछले सीट पर एक व्यक्ति की लाश बुरी तरह से जली हुई हालत में बरामद की गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में उस व्यक्ति को बंद कर उसमें आग लगा दी गई है.

मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी

गाड़ी में मिली लाश किसकी है और आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटनास्थल राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग से 100 गज अंदर जंगल में हैं, जहां इस गाड़ी को आग के हवाले किया गया है. गाड़ी के पूरी तरह से जल जाने के कारण उसका नंबर भी मिट गया है. 

पूरी रात किसी को न तो गाड़ी की जानकारी मिली न ही गाड़ी के साथ जल रहे व्यक्ति के बारे में कुछ पता चला. शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह कुछ लोग जली हुई गाड़ी को देखकर वहां पहुंचे. लोगों ने जब गाड़ी के गेट को खोला तो अंदर लगभग राख हो चुकी एक लाश थी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. 

पुलिस के सामने कई बड़े सवाल

मोहडा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. घटना की जानकारी जिला मुख्यालय में रहे वरीय पदाधिकारी को दी गई है. पुलिस  पदाधिकारी के निर्देश पर पटना से एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. 

वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि जंगल में यह गाड़ी कैसे आई? गाड़ी में कौन व्यक्ति था और यहां कैसे पहुंचा? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत की वास्तविकता क्या है?

टॅग्स :बिहार समाचारGayaक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो