लाइव न्यूज़ :

Bihar ED raid: पूर्व विधायक गुलाब यादव और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस बिजनेस पार्टनर, पत्नियों के नाम पर करोड़ों का निवेश, ईडी निशाने पर कैसे आएं?

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2024 15:38 IST

Bihar ED raid: ईडी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।यह जांच भ्रष्टाचार एवं जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी की टीम ने संजीव हंस के कार्यालय और आवास से कुछ दस्तावेज जब्त की है।बैंक के पासबुक, लॉकर, ज्वेलरी, जमीन के दस्तावेज सहित कई चीजें जब्त की है।ईडी के सूत्रों के अनुसार पुणे और बेंगलुरु में जमीन में निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं।

Bihar ED raid: ईडी के द्वारा मंगलवार को बिहार में पूर्व विधायक गुलाब यादव और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस के ठिकानों पर एक साथ की गई छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि गुलाब यादव और संजीव हंस दोनों बिजनेस पार्टनर हैं। दोनों ने अपनी पत्नियों के नाम पर करोड़ों रुपए का निवेश कर रखा है। हालांकि ईडी के द्वारा और भी बड़े खुलासे किए जाने की संभावना है। ईडी सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।यह जांच भ्रष्टाचार एवं जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ी है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने संजीव हंस के कार्यालय और आवास से कुछ दस्तावेज जब्त की है। जबकि ईडी ने गुलाब यादव के वहां से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, बैंक के पासबुक, लॉकर, ज्वेलरी, जमीन के दस्तावेज सहित कई चीजें जब्त की है। ईडी के सूत्रों के अनुसार पुणे और बेंगलुरु में जमीन में निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं।

ईडी सूत्रों का कहना है कि पुणे में संजीव हंस की पत्नी और गुलाब यादव के एक सीएनजी पंप की जानकारी मिली है, जिसमें करोड़ों रुपए का निवेश किया गया है। छापेमारी के दौरान दोनों के ठिकानों से भारी मात्रा में दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक पासबुक और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं।

ईडी सभी कागजातों की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्राप्त संपत्ति के दस्तावेज में कितने की संपत्ति अवैध है। ईडी के सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक गुलाब यादव और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस की ठेकेदारी समेत अन्य कारोबार में साझेदारी है। दोनों की पत्नियां भी कारोबार में साझेदार हैं।

दोनों के पार्टनरशीप के अलावा बैंकों में लाखों रुपए लेनदेन का भी छापेमारी में खुलासा हुआ है। फिलहाल ईडी बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों की परेशानी बढ़ने वाली है। बता दें कि संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है। संजीव हंस के साथ-साथ राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप लगाई है। यह मामला अभी पटना उच्च न्यायालय में है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारप्रवर्तन निदेशालयपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली