लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2022 15:12 IST

पटना में शुक्रवार सुबह राजद नेता को गोली मारे जाने की खबर है. घटना सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना के बेउर थाना के हरनीचक में राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली।राजद नता की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शुक्रवार सुबह-सुबह एक राजद नेता को गोली मार दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बेउर थाना के हरनीचक में घटी है, अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से जख्मी राजद नेता को इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

राजद नता की हालत गंभीर बनी हुई है. जख्मी नेता की पहचान लालू-राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उर्फ नंदकिशोर के रुप में हुई है.

सामने आई जानकारी के अनुसार मुन्ना अपने स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी आये और गोली मार दी. घटना आज सुबह करीब 6:30 और 7:00 के बीच की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 

अपराधियों ने लारा सेवा संस्थान के मालिक मुन्ना उस नंदकिशोर को दो गोली मारी और फरार हो गये. गोली लगने के बाद लोग जमा हो गये और तत्काल इलाज के लिये पारस अस्पताल लेकर भागे. घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज