लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार लूट लिए साढ़े 6 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2023 15:14 IST

बिहार के समस्तीपुर में एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर लूट का मामला सामने आया है। अपराधियों ने न केवल साढ़े छह लाख रुपये लूटे बल्कि सीएसपी संचालक राजन कुमार को गोली भी मार दी।

Open in App

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में लूट का मामला सामने आया है। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय चौक पर रविवार सुबह एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के खुलते ही बदमाशों ने साढ़े 6 लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं, विरोध करने पर संचालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक राजन कुमार को स्थानीय लागों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन नें जुट गई है। घटना थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई। इस लूट की वारदात के बाद स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहें हैं। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक राजन कुमार रविवार सुबह 10 बजे जैसे ही अपने दुकान पर बैठे अपराधियों ने धावा बोल दिया। 

बदमाश उनसे रुपए से भरा बैग छिनने लगे और राजन कुमार के द्वारा विरोध किये जाने पर गोली मार दी। इसके बाद रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब साढे 6 लाख रुपये होने की गई है। गोली लगने से जख्मी सीएसपी संचालक राजन कुमार को तत्काल लोगों ने वारिसनगर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

इस संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। हालांकि बदमाश फरार हो गए।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज