लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर अपराधियों का तांडव, बेगूसराय के गोलीकांड के बाद भागलपुर में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2022 15:08 IST

बिहार के भागलपुर के नाथनगर के केबीलाल रोड में सिल्क कारोबारी मो. अफजाल अंसारी की अपराधियों ने बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल अपराधी पकड़े नहीं जा सके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर जिले में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बुधवार देर शाम की घटना।भागलपुर के नाथनगर के केबीलाल रोड में सिल्क कारोबारी मो. अफजाल अंसारी को गोली मारी गई।भागलपुर के एसएसपी बाबू राम के अनुसार पुलिस सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से अपराधियों की तलाश में जुटी है।

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों की करतूत जारी है। मंगलवार को बेगूसराय की शूट आउट की वारदात के झटके से लोग उबरे भी नहीं थे कि भागलपुर जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने नाथनगर के केबीलाल रोड में सिल्क कारोबारी मो. अफजाल अंसारी को बुधवार की देर शाम गोलियों से भून डाला। पुलिस अब पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास बिखरे खोखे को देख यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ऑटोमैटिक हथियार से गोलीबारी की गई होगी। अस्पताल में मृतक के नाना मो. रफीक अहमद के मुताबिक अफजाल को छह से सात गोली लगी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी वारदात को अपराधियों ने बिना रेकी किये अंजाम नहीं दिया होगा। 

भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने कहा कि जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें 4 गोलियां लगी है। हमलावर व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से आए थे, आगे की जांच चल रही है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। उधर, घटना के बाद पुलिस के पहुंचने में हुई देरी पर स्थानीय लोगों व दुकानदारों का धैर्य जवाब दे गया और पुलिस मुर्दाबाद का नारा लगाया गया।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली