लाइव न्यूज़ :

बिहारः कोरोना से हुई मौत छिपाई!, संविदा पर बहाल कर्मियों ने किया खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2022 17:19 IST

बिहार के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरोना का आंकड़ा अभी भी छिपाया जा रहा है. ऐसा कर यह जताया जा रहा है कि कोविड समाप्ति के दौर पर है और हम लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी. कोरोना पॉजिटिव केस कम दर्शाने का दवाब अधिकारियों द्वारा बनाया जाता है. आंकड़ा छुपाने के लिए ऊपर से दबाव दिया जाता था. 

पटनाः बिहार में कोरोनाकाल के दौरान संविदा पर बहाल कर्मियों को आंकडे़ छुपाने का दबाव दिया जाता था. सेवा से हटाए गए कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी.

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक षडयंत्र का खुलासा करते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव केस कम दर्शाने का दवाब अधिकारियों द्वारा बनाया जाता है. आंकड़ा छुपाने के लिए ऊपर से दबाव दिया जाता था. यहां उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने कोरोनाकाल में जिन लोगों को अस्पतालों में बहाल किया था उन्हें अब मौखिक तौर पर हटाया जा रहा है.

आरटीपीसीआर, पीएमडब्लू ट्रामा सेंटर, एएनएम कर्मी जिनकी ड्यूटी वैक्सीनेशन और कोविड केयर में लगाई गई थी उन्हें अब हटाया जा रहा है. पूर्णिया के जीएमसीएच मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर में कार्यरत राजीव ने बताया कि वे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर अपनी समस्याएं रखने आए हैं. कई जिलों से भी कर्मी पटना पहुंचे हैं.

कई साथी जो पीएमडब्लू ट्रामा सेंटर मे रहते हैं, कई एएनएम कर्मी, जिनकी ड्यूटी वैक्सीनेशन और कोविड केयर में रहती है, वे भी मंत्री जी से मिलने आए हैं. राजीव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति हरके तीन महीने पर एक्टेशन देती थी, जिसे सेवा विस्तार अवधि कहते हैं. इस बार जून तक सेवा अवधि का विस्तार किया गया है.

लेकिन मौखिक रूप से उन्हें काम नहीं करना का आदेश दिया जा रहा है. जब वे अस्पताल जाते हैं तो उन्हें काम करने से रोक जाता है. कर्मियों ने बताया कि जब कोविड और गाइडलाइन अभी खत्म नहीं हुआ है, तो फिर अधिकारी मनमानी करते हुए मौखिक रूप से हट जाने का निर्देश क्यों दे रहे हैं. 

स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग के षड्यंत्र का खुलासा करते हुए कहा कि कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट कम दिखाने के लिए अधिकारियों के द्वारा दवाब दिया जाता था. जब पूछा गया कि किस आधार पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो कर्मियों ने कहा कि हमलोग रिपोर्टिंग करते हैं, वही सबसे बड़ा प्रमाण है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरोना का आंकड़ा अभी भी छिपाया जा रहा है. ऐसा कर यह जताया जा रहा है कि कोविड समाप्ति के दौर पर है और हम लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है. कर्मियों का कहना है कि हमलोग को हटा देने से क्या कोरोना का खतरा कम हो जाएगा. हकीकत है कि कोरोना का आंकड़ा छिपाने के लिए ऊपर से दबाव दिया जाता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार में कोरोनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज