लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर में बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2022 16:26 IST

बक्सर जिले में सिमरी थाना क्षेत्र के रामदासराय ओपी इलाके में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबक्सर जिले में सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव का मामला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।आशंका है कि बहस के बाद बेटे ने गुस्से में मा्ं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।पुलिस के आने के बाद युवक उन पर भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पडा था, आखिरकार पकड़ा गया।

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में सिमरी थाना क्षेत्र के रामदासराय ओपी इलाके स्थित एकौना गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की वारदात को अंजाम तब दिया गया जब उसकी मां उसे खाना परोस रही थी. युवक का सनक यहीं पर नहीं थमा. 

ग्रामीणों की मानें तो युवक को गिरफ्तार करने आई पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पडा. पुलिस पर भी युवक कुल्हाड़ी लेकर उनके पीछे दौड पडा. हालांकि बाद में पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हो गई. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. 

बताया जाता है कि एकौना गांव निवासी सोमोरु गोंड के तीन पुत्र मृत्युंजय कुमार गोंड, विद्युत कुमार गोंड, विकास कुमार गोंड और तीन पुत्रियां हैं. इसमें विद्युत कुमार और विकास कुमार को छोड़कर सब की शादी हो चुकी है. सबसे बड़े पुत्र मृत्युंजय कुमार की शादी तकरीबन 12 वर्ष पूर्व स्थानीय थाना रामदास रायपुर डेरा के राजापुर गांव में हुई थी. 

इस शादी से उसे एक 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री भी है. बाद में किसी कारणवश उसकी पत्नी बच्चों को लेकर कोलकाता चली गई और वहीं रहती है. मृत्यूंजय तब से गांव में अकेला ही रहता है. उसके दो अन्य भाई माता पिता के साथ बक्सर सदर प्रखंड के सोंधिला गांव में रहा करते थे, जहां वह खेती-बाड़ी करते हैं. 

मां-बेटे के बीच बहस के दौरान कुल्हाड़ी से हमला

कुछ दिन पहले मृत्युंजय की मां राधिका देवी उससे मिलने के लिए गांव आई थी. गुरुवार की रात राधिका देवी मृत्युंजय को भोजन परोसा रही थी. आशंका है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों मां- बेटे के बीच बहस शुरू हो गई. इसके बाद गुस्से में मृत्युंजय ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. मामले की तफ्तीश जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज