लाइव न्यूज़ :

बिहार: B.Ed. की परीक्षा में मोबाइल-नोट्स से छात्र कर रहे थे खुलेआम नकल, डीएम ने रंगे-हाथों पकड़ा, 80 परीक्षार्थी हुए निष्कासित, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: July 16, 2022 11:12 IST

मौके पर पहुंचने के बाद डीएम को 100 ऐसे चोरी करने के लिए पासपोर्ट और चिट-पुर्जा मिले है जिसके जरिए परीक्षा में नकल की जा रही थी। डीएम ने परीक्षा फिर से कराने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर में बीएड की परीक्षा के दौरान भारी पैमाने पर चीट हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। डीएम ने परीक्षा को रद्द करने की बात कही है।

पटना:बिहार के भोजपुर में बीएड की परीक्षा में नकल करने का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ छात्रों को खुलेआम नोट्स और मोबाइल से नकल करते हुए देखा जा रहा है। इस बात की सूचना जब डीएम को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और छात्रों को रंगे हाथों चीट करते हुए पकड़ा। बताया जाता है कि डीएम नें करीब 100 से ज्यादा चोरी करने के लिए पासपोर्ट, चिट-पुर्जा मिले है। इस घटना के बाद डीएम ने परीक्षा को रद्द करने की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना बिहार के भोजपुर के जैन कॉलेज का है जहां शुक्रवार को कॉलेज के दो कमरों में बीएड की परीक्षा हो रही थी। इस दौरान डीएम को किसी ने यह खबर दी कि यहां पर बड़े पैमाने पर नकल यानी चीट हो रही है। 

खबर मिलते ही डीएम के साथ डीटीओ चितरंजन प्रसाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मंजूषा चंद्रा, डीआरडीए के डायरेक्टर सुनील कुमार पांडे, एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव समेत आधा दर्जन से ज्यादा अफसर मौके पर पहुंचे थे। 

कॉलेज में जाकर जब चेक किया गया तो भारी संख्या में छात्रों को नकल करते हुए देखा गया। उनके पास से नोट्स के साथ मोबाइल भी मिले है जिससे वह परीक्षा में चीट कर रहे थे। जारी वीडियो में खुद डीएम ने कई छात्रों से मोबाइल खींचते हुए नजर आए है। 

80 छात्र हुए निष्कासित

घटनास्थल पर डीएम ने 80 ऐसे छात्रों को निष्कासित किया है जिन पर परीक्षा में नकल करने का आरोप है। साथ डीएम द्वारा इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। डीएम ने यह भी कहा कि वे इस परीक्षा को रद्द करने के पक्ष में है और इसके लिए वे आगे बात करेंगे। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारexamएजुकेशनDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया