लाइव न्यूज़ :

बिहार: अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, पॉजिटिव आई हत्या की साजिश रचने की वॉयस सैंपल रिपोर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2019 15:16 IST

पिछले दिनों हत्या की सुपारी देने वाला एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस ऑडियो से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आवाज मैच कर गई है।

Open in App

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं. पैतृक घर से एके- 47 व हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में वह इन दिनों पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. अब भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने की बातचीत का वायरल हुए ऑडियो मामले में अनंत सिंह और लल्लू मुखिया की वॉयस सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने वॉयस सैंपल के मैच होने की पुष्टि की है. 

बताया जाता है कि बाढ न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र की अदालत में पंडारक पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के वॉयस सैंपल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पेश की. इसके पहले एफएसएल ने वॉयस की जांच रिपोर्ट पटना पुलिस को लाल रंग के सीलबंद लिफाफे में सौंपी थी, जिसे न्यायालय के समक्ष आज पेश किया गया.

रिपोर्ट के अनुसार अनंत सिंह की आवाज वायरल ऑडियो से मैच कर गई है. पुलिस अब इस मामले में दोबारा विधायक अनंत सिंह और लल्लू मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से अनंत सिंह अपने दुश्‍मन भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की सुपारी देते सुने गए थे. इस मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया. जिन्‍होंने साजिश के पीछे विधायक अनंत सिंह का हाथ बताया.

इस मामले में पुलिस ने 14 जुलाई को पंडारक थाने में प्राथमिकी दर्ज की. जिसमें अनंत सिंह को भी आरेापित किया गया. इसके बाद अनंत सिंह की आवाज का सैंपल जांच के लिए लिया गया था. हत्‍या की सुपारी देने के ऑडियो के इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को आवाज का सैंपल लेने के लिए पटना स्थित फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में बुलाया. एक अगस्‍त को तय दिन अनंत सिंह पुलिस मुख्यालय स्थित एफएसएल पहुंचे. 

बताया जाता है कि वहां उनकी आवाज ऑडियो की आवाज से मिल गई. इसके बाद फाइनल रिपोर्ट के लिए आवाज के सैंपल की फोरेंसिक जांच की गई. एफएसएल ने यह रिपोर्ट लाल रंग के सीलबंद लिफाफे में बुधवार को 35 दिनों के बाद पुलिस को सौंप दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे आज पटना के बाढ कोर्ट में पेश किया. ऐसे में वॉयस टेस्ट में आवाज सही मिलने के बाद अब अनन्त सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

हालांकि ऑडियो वायरल हुआ तो चारों तरफ हंगामा मच गया था. इस दौरान अनंत सिंह ने वायरल ऑडियो को फर्जी बताया था. वह इस मामले में काफी दिन तक गायब रहे, लेकिन फिर पुलिस मुख्यालय आकर उन्होंने अपना वॉयस सैंपल दिया था. जिसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी थी. इस ऑडियो में जहानाबाद के विकास सिंह से बातचीत की जा रही है. विकास सिंह से बात करने वाले शख्स की आवाज अनंत सिंह की है या नहीं, इस बात की पुष्टि के लिए एफएसएल ने एक अगस्त को अनंत सिंह का वॉयस सैंपल लिया था. मामले में फिलहाल विकास सिंह फरार है.

टॅग्स :बिहारपटनावायरल वीडियोअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा