लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज में एआईएमआईएम नेता की गोली मारकर हत्या, दिसंबर के बाद से पार्टी का दूसरा नेता अपराधियों के हाथों मारा गया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2024 10:46 IST

बिहार में गोपालगंज में एआईएमआईएम नेता की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिसंबर के बाद से यह दूसरी वारदात है, जब बिहार में अपराधियों द्वारा एआईएमआईएम नेता की हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में गोपालगंज में एआईएमआईएम नेता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई दिसंबर के बाद से यह दूसरी वारदात है, जब अपराधियों ने एआईएमआईएम नेता की हत्या की हैघटना पर रोष व्यक्त करते हुए असदुद्दीन औवैसी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है

पटना:बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जी हां, यह वारदात गोपालगंज जिले में सोमवार देर रात उस वक्त हुआ, जब एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम शहर से घर की ओर लौट रहे थे।

अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से घेर कर अब्दुल सलाम को गोली मार दी। दिसंबर के बाद से यह दूसरी वारदात है, जब बिहार में अपराधियों द्वारा एआईएमआईएम नेता की हत्या की गई है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम ने नवंबर 2022 में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे लेकिन उन्हें हार का सामना रना पड़ा था। उनके साथ हुई वारदात के संबंध में बतायाजा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें उस वक्त गोली मारी, जब वो गोपालगंज में ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने सलाम को अपनी गोलियों का निशाना बनाया, उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि उन्होंने हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है और फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रही है।

वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की।

पार्टी चीफ ओवैसी ने कहा, “पिछले साल दिसंबर में हमारे सीवान जिला अध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीतीश कुमार जी, जब कुर्सी बचाने की होड़ खत्म हो जाए तो कुछ काम भी कीजिए। आखिर बिहार में हमारे नेताओं को ही क्यों निशाना बनाया जा रह है? क्या उनके परिवारों को न्याय मिलेगा?”

वहीं एआईएमआईएम पार्टी के बिहार प्रवक्ता आदिल हसन आज़ाद ने कहा कि सलाम राजनीतिक रूप से अपनी शानदार पहचान रखते थेष वह एक गैर-विवादास्पद और ईमानदार नेता थे। पार्टी चाहती है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और उनकी हत्या में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।"

टॅग्स :हत्यागोपालगंजबिहारएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम