बिहारः मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी को हड़काने वाला जालसाज अभिषेक अग्रवाल ने बेऊर जेल में भी दिखाया जलवा!, अधिकारियों पर झाड़ रहा था रौब, 4जी मोबाइल बरामद

By एस पी सिन्हा | Published: June 13, 2023 06:29 PM2023-06-13T18:29:24+5:302023-06-13T18:30:20+5:30

बिहारः जेल के अंदर एडीजी और गृह सचिव का धौंस दिखाकर विशेष सुविधा की मांग कर रहा था। यही नहीं जेल के कर्मचारियों से ठगी कर रहा था।

Bihar Abhishek Aggarwal fraudster stirred DGP becoming Chief Justice also showed fire in Beur Jail was shaking officers 4G mobile recovered | बिहारः मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी को हड़काने वाला जालसाज अभिषेक अग्रवाल ने बेऊर जेल में भी दिखाया जलवा!, अधिकारियों पर झाड़ रहा था रौब, 4जी मोबाइल बरामद

अभिषेक अग्रवाल पटना के अति संवेदनशील जिलों में से प्रमुख आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद है।

Highlightsबेऊर जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।जेल में हुई छापेमारी से इसका खुलासा हुआ है।अभिषेक अग्रवाल पटना के अति संवेदनशील जिलों में से प्रमुख आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद है।

पटनाः मुख्य न्यायाधीश बनकर बिहार के तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल पर रौब झाड़ने वाला फरार आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार का करीबी अभिषेक अग्रवाल बेऊर जेल में भी अपना जलवा दिखा रहा था। पटना स्थित बेऊर जेल में आज अचानक हुई छापेमारी में उसके पास से 4जी मोबाइल बरामद किया गया है।

यह जालसाज जेल के अंदर एडीजी और गृह सचिव का धौंस दिखाकर विशेष सुविधा की मांग कर रहा था। यही नहीं जेल के कर्मचारियों से ठगी कर रहा था। इस मामले में बेऊर थाने में अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले के बाद बेऊर जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक पूर्व जेलर रामानुज को उसने ही निलंबित कराया है। यह बताकर अधिकारियों को डराने की कोशिश कर रहा था। अभिषेक अग्रवाल जेल में एकछत्र राज कर रहा है। मंगलवार को जेल में हुई छापेमारी से इसका खुलासा हुआ है।

अभिषेक अग्रवाल के पास से स्मॉर्ट मोबाइल की बरामदगी हुई है। यह जानकारी मिलते ही जेल के बड़े अफसर भी दंग रह गए हैं। जेल के कर्मचारियों से लेकर सीसीटीवी कैमरा और फिर जेल के कई कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अग्रवाल जेल में अपने मोबाइल से बड़े-बड़े कारनामे कर रहा था।

जेल में रहते हुए भी उसने जेल के अंदर अधिकारियों को भी झांसा देकर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। सवाल यह उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी जेल के अंदर ऐसे शातिर के पास मोबाइल कैसे पहुंच गए? अभिषेक अग्रवाल को मोबाइल उपलब्ध कराने में जेल के किन-किन लोगों ने उनकी मदद की?

यह भी जांच का विषय है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अभिषेक अग्रवाल पूर्व मुख्य न्यायाधीश का नाम लेकर तत्कालीन डीजीपी को भी झांसा दिया था। अभिषेक अग्रवाल पर आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या 33/2020 दर्ज है।

अभिषेक अग्रवाल पर आईपीसी की धारा के तहत 353, 387, 149, 420, 467, 468, 120 (बी) तथा आईटी एक्ट की धारा 66( सी), 66(डी)के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल, अभिषेक अग्रवाल पटना के अति संवेदनशील जिलों में से प्रमुख आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद है।

Web Title: Bihar Abhishek Aggarwal fraudster stirred DGP becoming Chief Justice also showed fire in Beur Jail was shaking officers 4G mobile recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे