लाइव न्यूज़ :

जमीनी विवाद: एक ही परिवार के चार लोगों को सरेआम जिंदा जलाया, जलने वालों में दो लड़कियां भी थी शामिल

By भाषा | Updated: June 11, 2018 20:06 IST

घटना कटिहार जिले के आजमनगर थाना अंतर्गत घोरदा गांव की है। इन चार लोगों में दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो की हालत काफी गंभीर है।

Open in App

कटिहार, 11 जून: बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना अंतर्गत घोरदा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को बीती रात जिंदा जला दिया गया जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार इस वारदात के बाद घोरदा गांव में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 

कटिहार की जिलाधिकारी ने इस वारदात को घिनौनी हरकत बताते हुए कहा कि घायल पति पत्नी को इलाज के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

 गोरखपुर जेल से 2 महीने सजा काट बाहर निकली विदेशी मॉडल, जानें क्यों किया था यूपी पुलिस ने गिरफ्तार

घोरदा गांव में पंचम दास और मंजुला देवी सरकारी जमीन पर पिछले एक साल से रह कर और चाय की दुकान चला कर अपने और अपने परिवार की गुजारा कर रही थीं।

मंजुला का आरोप है कि उक्त जमीन पर उनके गांव के ही मुज्लिम नामक एक व्यक्ति की नजर थी और उसने कई बार उन्हें और उनके पति को जमीन खाली करने के लिए कहा था तथा गत रविवार को भी जमीन खाली नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी थी जिसे उन्होंने गंभीरतापूर्वक नहीं लिया तथा बीती रात करीब 12 बजे मुज्लिम ने उनके घर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी जिससे उनके दोनों बच्चों प्रीति :8: और किरण :12: साल की जलकर मौत हो गई ।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला