लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक! 81.5 करोड़ भारतीयों का विवरण लीक होने का खतरा, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 30, 2023 17:15 IST

आईसीएमआर फरवरी से कई साइबर हमले के प्रयासों का सामना कर रहा है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ परिषद को भी इसकी जानकारी थी। पिछले साल आईसीएमआर सर्वर को हैक करने की 6,000 से अधिक कोशिशें की गईं।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीएमआर के पास कोविड-19 टेस्ट कराने वाले 81.5 करोड़ भारतीयों का विवरण उपलब्ध है जानकारी सामने आई है कि इस पूरे डेटा के लीक होने का खतरा है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर सकती है

नई दिल्ली:  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पास कोविड-19 टेस्ट कराने वाले 81.5 करोड़ भारतीयों का विवरण उपलब्ध है। अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि इस पूरे डेटा के लीक होने का खतरा है। इसे देश में अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक मामला माना जा रहा है। घटना की गंभीर प्रकृति को देखते हुए आईसीएमआर द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद भारत की प्रमुख एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर सकती है।

क्या है मामला

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हैंडल वाले एक 'थ्रेट एक्टर' ने डार्क वेब पर ब्रीच्ड फोरम में डेटाबेस का विज्ञापन किया है जिसमें 81.5 मिलियन भारतीय नागरिकों के रिकॉर्ड शामिल हैं। इसमें भारतीय नागरिकों के नाम, फोन नंबर और पते के साथ आधार और पासपोर्ट की जानकारी शामिल है। 'थ्रेट एक्टर' ने दावा किया कि नागरिकों के कोविड-19 परीक्षण विवरण से निकाला गया डेटा आईसीएमआर से प्राप्त किया गया था।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुकाबिक आईसीएमआर फरवरी से कई साइबर हमले के प्रयासों का सामना कर रहा है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ परिषद को भी इसकी जानकारी थी। पिछले साल आईसीएमआर सर्वर को हैक करने की 6,000 से अधिक कोशिशें की गईं। सूत्रों ने कहा कि एजेंसियों ने आईसीएमआर से किसी भी डेटा लीक को रोकने के लिए उपचारात्मक कार्रवाई करने को भी कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने आईसीएमआर को उल्लंघन के बारे में सूचित किया है और बताया है कि बिक्री के लिए डार्कवेब पर उपलब्ध  नमूना डेटा के सत्यापन के बाद पता चला है कि यह  आईसीएमआर के वास्तविक डेटा से मेल खाता है। इसके बाद सभी एजेंसियों को जांच में शामिल किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न एजेंसियों और मंत्रालयों के सभी शीर्ष अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है।

चूंकि लीक में विदेशी अपराधी शामिल हैं इसलिए इसकी जांच किसी प्रमुख एजेंसी से कराना महत्वपूर्ण होगा। मामले के सामने आने के बाद  क्षति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक एसओपी का पालन किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डाटा कहां से लीक हुआ है क्योंकि  कोविड -19 परीक्षण डेटा के कुछ हिस्से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जाते हैं।

टॅग्स :ICMRसीबीआईकोविड-19 इंडियाक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी