Nand Nagri Crime: पिता का कातिल, नशे में मिला शराबी बेटा, एफआईआर दर्ज

By धीरज मिश्रा | Published: June 13, 2024 04:21 PM2024-06-13T16:21:13+5:302024-06-13T16:28:05+5:30

Nand Nagri Crime: नशा अच्छे से अच्छे घर को बर्बाद कर देता है और नशे में कई घर बिगड़ते हुए आपने देखा होगा। अक्सर नशे के लिए लोग एक दूसरे का खून बहाने से भी नहीं चूकते हैं।

crime news delhi nand nagri father son killed property | Nand Nagri Crime: पिता का कातिल, नशे में मिला शराबी बेटा, एफआईआर दर्ज

फाइल फोटो

Highlightsसंपत्ति के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर दी बड़े बेटे ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Nand Nagri Crime:  नशा अच्छे से अच्छे घर को बर्बाद कर देता है और नशे में कई घर बिगड़ते हुए आपने देखा होगा। अक्सर नशे के लिए लोग एक दूसरे का खून बहाने से भी नहीं चूकते हैं। इसी नशे में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। और यह हत्या करना वाला कोई और नहीं बल्कि, मृतक का बेटा ही निकला। ताजा मामला दिल्ली के नंद नगरी से प्रकाश में आया है। यहां पर संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान केहर सिंह (65) के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान अरुण (35) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पिता की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में  गुरुवार को जानकारी दी है। घटना स्थल पर अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, आगे की जांच जारी है।

क्या बताया है पुलिस ने

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त आरोपी नशे में था। इसके साथ ही उसके कपड़ों पर खून भी लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उन्हें बुधवार को पीसीआर पर इस पूरे घटना के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में निकलकर आया है कि मृतक का बेटा जीटीबी अस्पताल में काम करता था। लेकिन, वह रोजाना काम पर नहीं जाता था। शराब के नशे के चलते आए दिन उसका अपने पिता से झगड़ा होता था। 

बड़े बेटे ने दर्ज करवाई एफआईआर

मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है। बेटे के अनुसार, उसके पिता के साथ उसके छोटे भाई का अक्सर झगड़ा होता था। क्योंकि, छोटा भाई लगातार पिता पर दबाव बना रहा था कि वह पूरी संपत्ति उसके नाम कर दें। 

Web Title: crime news delhi nand nagri father son killed property

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे