लाइव न्यूज़ :

Bidar Rape Murder: बर्बरता, अपहरण कर 19 वर्षीय युवती सामूहिक दुष्कर्म, पत्थर से कुचलकर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका, सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 17:34 IST

Bidar Rape Murder: पीड़िता 29 अगस्त से अपने घर से लापता थी और दो दिन बाद उसके परिजन ने बसवकल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देBidar Rape Murder: घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।Bidar Rape Murder: पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। Bidar Rape Murder: सिर के अलावा अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

बीदरः कर्नाटक के बीदर जिले के गुनातीर्थवाड़ी गांव में घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर 29 अगस्त हुई घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि सिर को कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, उसका यौन उत्पीड़न किये जाने का संदेह है। हालांकि जांचकर्ता इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पीड़िता 29 अगस्त से अपने घर से लापता थी और दो दिन बाद उसके परिजन ने बसवकल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक सितंबर को उसका शव बरामद हुआ, जिसपर चोट के कई निशान थे। हमने शुरू में हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी अज्ञात थे।

फिर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमने आरोपियों की तलाश शुरू की और हमें तीन लोग मिले जो उसके लापता होने के दिन उसके संपर्क में थे।” अधिकारी ने कहा, “घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसे सिर के अलावा अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

यौन उत्पीड़न के संदेह और पूछताछ के आधार पर हमने प्राथमिकी में बलात्कार से संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।” पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, लेकिन पीड़िता के माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यारेपगैंगरेपPoliceकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज