लाइव न्यूज़ :

भोपालः प्यार,शादी और धोखा?, युवक ने युवक से किया प्यार, लिंग परिवर्तन कराया, सर्जरी के बाद शादी से इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 15:50 IST

Bhopal: अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए। लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था। सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

Bhopal:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, लिंग परिवर्तन कराने के कुछ महीनों के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया, जिसके लिए वह लड़की बना। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस अजीबो-गरीब मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी।

रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था। हालांकि, उसने सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को जीरो’ एफआईआर के रूप में दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है क्योंकि आरोपी युवक वहीं का रहने वाला है।

जीरो’ एफआईआर किसी भी पुलिस थाना द्वारा क्षेत्राधिकार की परवाह किये बिना, तब दर्ज किया जाता है, जब उसे किसी संज्ञेय अपराध के संबंध में शिकायत मिलती है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों लगभग 25 वर्ष के हैं और तकरीबन 10 साल पहले दोनों की मुलाकात नर्मदापुरम में हुई थी और फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

पीड़िता भोपाल के ओबेदुल्लागंज का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक वशीकरण और तंत्र मंत्र भी करता है और उसने इसी का इस्तेमाल कर उसका शारीरिक शोषण किया और लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। मर्सकोले ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसके लिंग परिवर्तन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही आरोपी युवक ने धीरे-धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया और फिर शादी से भी इनकार कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप