लाइव न्यूज़ :

भोपालः प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही लड़की से बलात्कार

By भाषा | Updated: May 21, 2018 01:05 IST

भोपाल में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक लड़की के साथ एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

Open in App

भोपाल, 21 मईः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक लड़की के साथ एक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक उमेश तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘एक युवती ने रिषभ साहू (28) के खिलाफ कल शाम शिकायत की कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पिछले दो साल में साहू ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, लेकिन अब शादी से मुकर गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एम पी नगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। तिवारी ने बताया कि पीड़िता शहर के एक हॉस्टल में रहती है और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- उड़ान के दौरान महिला के बगल में बैठकर हस्तमैथुन कर रहा था विदेशी, प्लेन से उतरते ही गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार स्कूल की पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती रिषभ साहू से हो गई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। शादी का झांसा देकर एक दिन उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और गुप्त रूप से इसका वीडियो एवं फोटो बना ली।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ब्राजील की एक महिला, शरीर में थे कोकीन के 106 कैप्सूल

इसके बाद उसने इन वीडियो एवं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसका कई बार यौन शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। तिवारी ने बताया कि शादी से मुकरने के बाद पीड़िता ने कल शाम थाने में आकर शिकायत दर्ज करायी।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास