उड़ान के दौरान महिला के बगल में बैठकर हस्तमैथुन कर रहा था विदेशी, प्लेन से उतरते ही गिरफ्तार
By आदित्य द्विवेदी | Published: May 20, 2018 10:34 PM2018-05-20T22:34:16+5:302018-05-20T22:34:16+5:30
एक महिला के बगल में बैठे एक रूसी व्यक्ति ने अपने पैंट की जिप खोली और उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा।
नई दिल्ली, 20 मईः इस्तांबुल से दिल्ली आ रहे एक विमान में असहज स्थिति पैदा हो गई। महिला सहयात्री के बगल में एक रूसी व्यक्ति यात्रा कर रहा था। रूसी यात्री ने कथित रूप से पैंट की जिप खोली और महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा। रूसी यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को आज सुबह सूचित किया गया कि दिल्ली आ रही तुर्की की एक विमानन कंपनी की उड़ान में एक ‘उदंड यात्री’ सवार है। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान लैंड करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और फिर उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Delhi: At the complaint of a woman passenger, a Russian national was apprehended at Delh's IGI airport for allegedly sexual molesting the woman on a Istanbul-Delhi flight; More details awaited
— ANI (@ANI) May 20, 2018
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक,‘‘इस बात की जानकारी मिली कि एक महिला के बगल में बैठे एक रूसी व्यक्ति ने अपने पैंट की जिप खोली और उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। ’’ उन्होंने बताया कि महिला ने केबिन क्रू से इस बात की शिकायत की। इसके बाद व्यक्ति को अन्य सीट पर ले जाकर बैठाया गया।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!