लाइव न्यूज़ :

सातवीं की छात्रा से हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, 11 वर्षीय नाबालिग मां के साथ घर में सोई थी, घर में घुसकर किया वारदात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2022 18:34 IST

बिहार में भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी स्थित एक गांव का मामला है. आरोपी बिट्टू रजक अपने दोस्तों के साथ घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर किशोरी को जबरन छत पर ले गया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के परिजनों ने आज सुबह आरा महिला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी.पीड़िता का बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी एक युवक को धर दबोचा.पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी स्थित एक गांव से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसमें दुष्कर्मियों ने सातवीं की एक छात्रा से हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवकों पर लगा है. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. इधर, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि 11 वर्षीय नाबालिग युवती अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी.

इसी दौरान देर रात आरोपी बिट्टू रजक अपने दोस्तों के साथ घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर किशोरी को जबरन छत पर ले गया. छत पर ले जाकर दुष्कर्मियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. युवती के द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.

इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने आज सुबह आरा महिला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़िता का बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी एक युवक को धर दबोचा. जबकि अन्य फरार बताये जाते हैं. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?