लाइव न्यूज़ :

भिवानी कांड के आरोपी मोनू का बयान आया सामने, कहा- इस घटना से मेरा कोई लेना देना नहीं, खुद को बताया बेकसूर

By रुस्तम राणा | Updated: February 17, 2023 16:22 IST

मोनू मानेसर ने कहा, मेरी टीम और मेरा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस को असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच करनी चाहिए। इसमें घसीट कर हमारी संस्था को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमोनू ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि इस घटना से उनका कोई लेनादेना नहीं उसने कहा- पुलिस को असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच करनी चाहिएइस मामले में मोनू को पुलिस तलाश रही है, वह बजरंग दल का कार्यकर्ता है

Bhiwani: भिवानी हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर का बयान सामने आया है। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि इस घटना से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उसने कहा, मेरी टीम और मेरा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस को असली दोषियों का पता लगाने के लिए जांच करनी चाहिए। इसमें घसीट कर हमारी संस्था को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे बिल्कुल गलत हैं।

मोनू ने कहा, जब यह घटना हुई, वह गुरुग्राम के एक होटल में था। उसने अपने पास इसके फुटेज होने की बात कही है। एएनआई के हवाले से मोनू ने कहा, मैं दो पीड़ितों को नहीं जानता था और मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। हम भी अपनी तरफ से इस घटना की जांच कर रहे हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन से राजस्थान निवासी दो लोगों के जले हुए शव मिले हैं। मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद उर्फ ​​जूना (35) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले थे। इस मामले में मोनू को आरोपी बताया गया है। मोनू बजरंग दल का मंडल अध्यक्ष है। मोनू को पुलिस तलाश रही है। मामले में बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है।

टॅग्स :बजरंग दलहरियाणाभिवानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?