लाइव न्यूज़ :

विवाहिता के अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार, पीड़िता के पिता ने युवक उसके पिता और 4 के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 19:43 IST

राजस्थान के भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र का मामला है। इरशाद, उसके पिता वहीद और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 302 (हत्या), 346 (बंधक बनाना) और एससी/एसटी कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबंधक बनाने, उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने तीन-चार महीने पहले फोन पर उन्हें बताया था।युवती का विवाद 2010 में अलवर के खैरथल में हरसोली में हुआ था और 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता के पिता ने एक युवक, उसके पिता और चार अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महेश मीणा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को अलवर निवासी 28 वर्षीय विवाहिता के पिता ने भरतपुर के सीकरी थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी इरशाद, उसके पिता वहीद और चार अन्य के खिलाफ उनकी बेटी का अपहरण करने, उसे बंधक बनाने, उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसकी हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर इरशाद, उसके पिता वहीद और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 302 (हत्या), 346 (बंधक बनाना) और एससी/एसटी कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने तीन-चार महीने पहले फोन पर उन्हें बताया था कि उसे बेला गांव में गाय का मांस खाने और नमाज पढने के लिये विवश किया जा रहा है। तहरीर के अनुसार, युवती का विवाद 2010 में अलवर के खैरथल में हरसोली में हुआ था और 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है।

इससे पहले युवती के पति ने 2020 में खैरथल थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी को किसी ने भगा लिया है। हालांकि, मामले को झूठा मानते हुए पुलिस ने फरवरी 2022 में अंतिम रिपोर्ट लगा कर उसे बंद कर दिया था। मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि विवाहिता पिछले साल 23 अक्टूबर को बेला गांव निवासी इरशाद के साथ चली गई थी और वह उसके साथ भिवाड़ी में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि युवती गर्भवती थी और उसे 14 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद अस्पताल ने 16 अक्टूबर को उसे घर भेज दिया, लेकिन 17 अक्टूबर को उसकी तबीयत बिगड़ने पर फिर से उसे अस्पताल लाया गया जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि अलवर जाते हुए रास्ते में युवती की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मीणा ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा