लाइव न्यूज़ :

Video: तिरंगे से धूल झाड़ते हुए स्कूटी साफ कर रहा था युवक, वीडियो वायरल पर पुलिस ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 09:08 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा, ‘‘मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा दो के तहत भजनपुरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि शख्स तिरंगे से स्कूटी की सफाई कर रहा है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शख्स के खिलाफ एक्शन लिया है।

नई दिल्ली: अपने स्कूटर को साफ करने के लिए कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने को लेकर 52 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त व्यक्ति उत्तरी घोंडा इलाके का निवासी है। 

क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोगों द्वारा घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद मामला सामने आया है। वीडियो में व्यक्ति को अपने सफेद स्कूटर को राष्ट्रीय ध्वज से साफ करते और उससे धूल झाड़ते देखा जा सकता है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स अपनी स्कूटी को तिरंगे से साफ कर रहा है। वह स्कूटी के चारो तरफ तिरंगे से सफाई करता है। वीडियो में शख्स ने पहले बैठने वाले जगह को साफ किया फिर सामने के शीशे को पोछा, इसके बाद उसने पूरी स्कूटी पर तिरंगे को फेरा और सफाई की। 

इस 30 सिकेन्ड के वीडियो में उस शख्स को बिना किसी झिझक तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया है। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा दो के तहत भजनपुरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया गया ध्वज और उसका स्कूटर भी जब्त कर लिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमNew Delhiक्राइम न्यूज हिंदीहर घर तिरंगावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज