लाइव न्यूज़ :

अपराध की दुनिया में नाम हो, 13-15 वर्ष के 6 नाबालिगों ने 28 वर्षीय शाकिर को चाकू से गोदकर मारा, हत्या के लिए कमजोर लक्ष्य की तलाश में सड़कों पर घूम रहे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 22:00 IST

Bhajanpura: शाकिर नामक व्यक्ति को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देधारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज खंगाला।पुलिस ने छह नाबालिगों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में छह नाबालिगों को पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपराध की दुनिया में खुद को स्थापित करने के लिए ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि सुभाष मोहल्ला में एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन पता चला कि शाकिर नामक व्यक्ति को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

भजनपुरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला इकाई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के लिए क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

एकत्रित साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने छह नाबालिगों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि 13 से 15 वर्ष की आयु के इन नाबालिगों ने खुलासा किया कि वे हत्या के लिए कमजोर लक्ष्य की तलाश में सड़कों पर घूम रहे थे तथा उनका इरादा अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने का था। उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त चाकू उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिसरेखा गुप्तादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम