लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 2024 में अपहरण कर 3 माह तक दुष्कर्म?, आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जमानत पर घर आने के बाद फिर किया अपहरण, आरोपी के मां-बाप और ताउ ने दिया साथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 16:46 IST

भदोहीः मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा की अदालत में की जा रही है जिसमें आज किशोरी के पिता का बयान दर्ज होना था।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी को बरामद कर विधिक कार्रवाई के बाद आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।मुकदमे में पिछले माह आशीष को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी।अभिमन्यु मांगलिक ने बताया 22 मार्च 2025 को आशीष ने पीड़िता का कथित तौर पर फिर से अपहरण कर लिया।

भदोहीः भदोही में एक किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक ने फिर पीड़िता को कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर आशीष सरोज (23) और उसके पिता फागू राम सरोज, मां जय देवी और उसके ताउ राम प्रसाद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में बुधवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली इलाके की एक किशोरी का आशीष सरोज ने पांच अप्रैल 2024 को कथित तौर पर अपहरण कर उससे तीन माह तक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी को बरामद कर विधिक कार्रवाई के बाद आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मांगलिक ने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा की अदालत में की जा रही है जिसमें आज किशोरी के पिता का बयान दर्ज होना था। इस मुकदमे में पिछले माह आशीष को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी।

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया 22 मार्च 2025 को आशीष ने पीड़िता का कथित तौर पर फिर से अपहरण कर लिया। किशोरी की मां ने आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बेटी के अपहरण के बारे में आशीष के मां-बाप और ताउ को पूरी जानकारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस टीम लगी हुई है और किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup policeBhadohi Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?