लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 12 लाख रुपये लूटे, छह की संख्या में बदमाश घुसकर दिया अंजाम, मारपीट कर फायरिंग की

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 15:22 IST

बिहारः बैंक में कैश ले जाने के दौरान पहले से घात लगाए लूटेरों ने हमला बोल दिया। कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर नोटों से भरे दो बक्से को लूट लिया और बाइक से फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशशिकांत ने बताया है कि सभी बदमाशों के दोनों हाथों में हथियार थे। बैंक खुलने के कुछ देर के बाद बैंक में कैश आया। आसानी से इस घटना को अंजाम दिया और पैसे को बैग में भरकर भाग निकले।

पटनाः बिहार में बेतिया के संतघाट स्थित टोला मलाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बुधवार की 11:30 बजे हथियारबंद लूटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। छह की संख्या में घात लगाए नकाबपोश लूटेरों ने बैंक से 12 लाख रुपये लूट लिए।

 

घटना की सूचना पर पुलिस शहर से बाहर निकालने वाले सभी रास्ते की नाकेबंदी पर छापेमारी शुरू कर दी है। बैंक के कर्मी ने बताया कि पांच से छह की संख्या में बदमाश दोनों हाथों में बंदूक लेकर घुसे और उसके बाद गन प्वाइंट पर इस घटना को अंजाम दिया। मारपीट भी की गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक खुलने के कुछ देर के बाद बैंक में कैश आया। बैंक में कैश ले जाने के दौरान पहले से घात लगाए लूटेरों ने हमला बोल दिया। कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर नोटों से भरे दो बक्से को लूट लिया और बाइक से फरार हो गए। बैंक में सर्विस शशिकांत ने बताया है कि सभी बदमाशों के दोनों हाथों में हथियार थे।

बैंक में घुसते ही सबसे पहले ब्रांच मैनेजर को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बाकी कर्मियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया। इस दौरान लगभग सबके साथ मारपीट की गई। ब्रांच मैनेजर के सीने पर बंदूक रख दिया गया। हथियार का भय दिखाकर नकद लेकर फरार हो गये। कहा जा रहा है कि बेखौफ लूटेरों ने इस बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी पहले से कर रखी थी।

लूटेरों ने बड़ी आसानी से इस घटना को अंजाम दिया और पैसे को बैग में भरकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं लूटेरों को पकड़ने के लिए सड़कों पर भी चौकसी कड़ी की गई है।

एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अपराधियों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी नोच लिया और उसे भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बैंक से लुटे गए पैसे भी बरामद कर लिए जाएंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली