लाइव न्यूज़ :

बेरहामपुरः माता-पिता घर पर नहीं थे?, 17 साल की लड़की को ‘प्रेमी’ ने चाकू से गोदकर मार डाला, बेटी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 17:37 IST

Berhampur: आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित लड़की के घर में पूर्वाह्न करीब नौ बजे प्रवेश किया। उस समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी की लड़की से बहस हुई जिसके बाद उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छात्रा का शव खून से लथपथ पाया।अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पीड़िता के साथ प्रेम संबंध था।

Berhampur: ओडिशा के गंजाम जिले में बृहस्पतिवार को 17 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में घुसकर कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कथित हत्यारे सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित लड़की के घर में पूर्वाह्न करीब नौ बजे प्रवेश किया। उस समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी की लड़की से बहस हुई जिसके बाद उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेरहामपुर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छात्रा का शव खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया, ‘‘हम अपराध का सही कारण जानने के लिए हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पीड़िता के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने बेटी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा था लेकिन दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भी आरोप है कि आरोपी अक्सर लड़की के माता-पिता की अनुपस्थिति में उसके घर आता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज