लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बिल पारित होने के बाद भी व्हाट्सएप्प पर महिला को मिला तीन तलाक, मेनका गांधी ने दिलाया न्याय का भरोसा

By भाषा | Updated: December 29, 2018 20:31 IST

मेनका गांधी ने कहा कि उन्होंने महिला के भाई से सम्पर्क किया है और उनसे सभी जानकारी देने को कहा है।

Open in App

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उस महिला को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया है, जिसके पति ने वाट्सऐप पर उसे कथित तौर पर ‘‘तीन तलाक’’ दे दिया है। 

‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक’ बृहस्पतिवार को लोकसभा में पारित होने के बाद प्रकाश में आया तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत) का यह पहला मामला है। 

बेंगलुरू की एक महिला को उसके पति द्वारा विवाह के 15 वर्षों बाद वाट्सऐप पर तलाक देने की मीडिया में आई खबर पर, मेनका ने कहा कि उनके मंत्रालय ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया है और महिला को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि उनके मंत्रालय ने तीन तलाक के इस मामले को प्राथमिकता के साथ लिया है। मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की प्रथा को अपराधिक कृत्य बनाने वाला विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद प्रकाश में आए इस पहले मामले से सख्ती से निपटा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्याय हो।

मेनका ने कहा कि उन्होंने महिला के भाई से सम्पर्क किया है और उनसे सभी जानकारी देने को कहा है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम मुस्लिम समुदाय की अपनी बहनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास किया है और उनके समर्थन में हमेशा एक मजबूत रुख अपनाया है।’’

टॅग्स :मेनका गाँधीतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम अलर्टTriple Talaq: संभल हिंसा को रोकने में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करने पर शौहर ने बीवी को दिया 'तीन तलाक'

क्राइम अलर्टअयोध्या: मुस्लिम महिला ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ तो पति की घरेलू हिंसा, दिया तीन तलाक, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला