लाइव न्यूज़ :

बरेली-नैनीताल मार्गः ट्रक में कार पीछे से घुसी, राहुल, संतोष और दीपशिखा की मौत, घायल केशव अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 15:23 IST

Bareilly-Nainital road: बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह बहेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि करीब सवा तीन बजे बरेली-नैनीताल हाईवे पर लोधीपुर चौराहे के पास बरेली की ओर आ रहे एक ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार में चार लोग-राहुल जायसवाल (30), संतोष कुमार यादव (30), दीपशिखा (22) और केशव (30) सवार थे।राहुल, संतोष और दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल केशव को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है।

बरेलीः उत्तर प्रदेश में बरेली-नैनीताल मार्ग पर बहेड़ी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार के ट्रक में घुस जाने से कार सवार एक युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

 

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह बहेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि करीब सवा तीन बजे बरेली-नैनीताल हाईवे पर लोधीपुर चौराहे के पास बरेली की ओर आ रहे एक ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग-राहुल जायसवाल (30), संतोष कुमार यादव (30), दीपशिखा (22) और केशव (30) सवार थे।

इनमें से राहुल, संतोष और दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अग्रवाल के मुताबिक, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल केशव को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बहेड़ी थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलिया में हत्या के छह साल पुराने मामले में पांच दोषियों को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश की बलिया जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के छह साल पुराने मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने रविवार को यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल राणा की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लोहा राम, देवेंद्र राम, जितेंद्र राम, शिवकुमारी देवी और गीता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

एक अन्य आरोपी बीरबल की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव के मालीराम (55) की सात मार्च 2016 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, मालीराम अपने खेत की तरफ गया था, तभी गांव के ही रहने वाले लोहा, देवेंद्र, जितेंद्र, बीरबल, शिवकुमारी और गीता ने लाठी व डंडों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में मालीराम के पुत्र की तहरीर पर लोहा, देवेंद्र, जितेंद्र, बीरबल, शिवकुमारी और गीता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पाल राणा की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने