लाइव न्यूज़ :

बरेलीः चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन की बैटरी फटने से छप्पर में लगी आग, आठ माह की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: September 13, 2022 18:40 IST

उत्तर प्रदेशः बैटरी जांच करने के दौरान मोबाइल फोन फटने से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई थी, जिससे सुनील कुमार की आठ माह की बेटी नेहा झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपचौमी की ग्राम प्रधान बीनू देवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।बच्ची की झुलसने और मौत होने की सूचना किसी सूत्र ने मौखिक रूप से दी है और घटना की तस्दीक कराई जा रही है।घर पर सुनील की पत्नी कुसुम दो वर्ष की बेटी नंदिनी और आठ माह की बेटी नेहा को अलग-अलग चारपाई पर लेटाकर घर के कामकाज में व्यस्त गई।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन की बैटरी फटने से छप्पर में लगी आग से झुलसी आठ माह की बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पचौमी की ग्राम प्रधान बीनू देवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैटरी जांच करने के दौरान मोबाइल फोन फटने से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई थी, जिससे सुनील कुमार की आठ माह की बेटी नेहा झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल फोन फटने से छप्पर में लगी आग से बच्ची की झुलसने और मौत होने की सूचना किसी सूत्र ने मौखिक रूप से दी है और घटना की तस्दीक कराई जा रही है।

सूत्र के मुताबिक, रविवार को फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी सुनील कुमार कश्यप चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगाने के बाद मोबाइल फोन को छप्पर में लटकाकर किसी काम के सिलसिले में घर से चले गए थे। सूत्र ने बताया कि घर पर सुनील की पत्नी कुसुम दो वर्ष की बेटी नंदिनी और आठ माह की बेटी नेहा को अलग-अलग चारपाई पर लेटाकर घर के कामकाज में व्यस्त गई।

सूत्र के अनुसार, इस दौरान नेहा की चारपाई के ऊपर छप्पर पर लटका मोबाइल फोन फट गया और छप्पर में आग लगने से चारपाई पर लेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार अपराह्न को उसकी मौत हो गई।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?