लाइव न्यूज़ :

बरेली सिटी रेलवे स्टेशनः तीर्थयात्रा से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी से 50 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म?, बिगड़ती हालत के कारण निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2025 16:27 IST

Bareilly City Railway Station: पीड़िता के पिता कुछ लेने के लिए बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतर गए, लेकिन तभी ट्रेन चल पड़ी और चढ़ने की कोशिश में वह फिसल गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग आर्य ने शिकायत के हवाले से बताया पिता के ट्रेन में नहीं चढ़ पाने पर किशोरी भी चलती ट्रेन से कूद गई। ‘किशोरी जहां कूदी वहां प्लेटफॉर्म नहीं था। उसी जगह एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।बिगड़ती हालत के कारण एक निजी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

Bareilly City Railway Station: बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास उत्तराखंड में तीर्थयात्रा से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता फिलहाल एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना बृहस्पतिवार रात की है जब किशोरी अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थी। पीड़िता के पिता कुछ लेने के लिए बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतर गए, लेकिन तभी ट्रेन चल पड़ी और चढ़ने की कोशिश में वह फिसल गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शिकायत के हवाले से बताया पिता के ट्रेन में नहीं चढ़ पाने पर किशोरी भी चलती ट्रेन से कूद गई। एसएसपी ने कहा, ‘‘किशोरी जहां कूदी वहां प्लेटफॉर्म नहीं था। उसी जगह एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।’’

पीड़िता को पहले बरेली जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसकी बिगड़ती हालत के कारण एक निजी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 50 साल है और वे अपराधी की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारियों के पास आई और आपबीती बताई। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया गया और पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। उसके पिता भी अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?