लाइव न्यूज़ :

ईयर फोन लगाकर सेल्फी ले रहा था 11वीं का छात्र, ट्रेन की चपेट में आकर घायल, अस्पताल में दम तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 16:28 IST

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज नगर के मोहल्ला नई बस्ती पूर्वी निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले मोहम्मद फयूम जनपद मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफयूम का बेटा साहिल (16) नगर के एक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता था।दोस्तों के साथ बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास घूमने गया था।रेल लाइन से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज स्थित बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक छात्र सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज नगर के मोहल्ला नई बस्ती पूर्वी निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाले मोहम्मद फयूम जनपद मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि फयूम का बेटा साहिल (16) नगर के एक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे के करीब वह अपने दोस्तों के साथ बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास घूमने गया था। उन्होंने बताया कि साहिल रेलवे लाइन के पास ईयर फोन लगाकर सेल्फी ले रहा था, तभी रेल लाइन से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे महानगर के एक अन्य अस्पताल भज दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप