लाइव न्यूज़ :

बांसवाड़ा और डूंगरपुरः 15 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियों ने बच्चों को दिया जन्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 10:05 IST

पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा में 15 वर्षीय एक नाबालिग ने एक शिशु को जन्‍म दिया, जबकि डूंगरपुर में 15 वर्षीय नाबालिग ने जिस बच्ची को जन्म दिया उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्ची के बच्चे के जन्म के बाद एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बच्ची को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जयपुरः राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में एक जैसे दो मामलों में दो नाबालिग लड़कियों ने बच्चों को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा में 15 वर्षीय एक नाबालिग ने एक शिशु को जन्‍म दिया, जबकि डूंगरपुर में 15 वर्षीय नाबालिग ने जिस बच्ची को जन्म दिया उसकी मौत हो गई। बांसवाड़ा सदर थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया कि रविवार को नाबालिग बच्ची के बच्चे के जन्म के बाद एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि वह गर्भवती है।’’ डूंगरपुर के दोवड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग ने जिस बच्ची को जन्म दिया वह बच नहीं सकी। नाबालिग के पिता की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नाबाल‍िग को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेपजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!