लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Passenger Boat: नौका डूबने से 17 लोगों की मौत, 48 सवार थे, 30 को बचाया

By भाषा | Updated: August 5, 2020 21:52 IST

मदरसा के छात्र और शिक्षकों समेत कुल 48 लोग मेमेनसिंह में नौका पर सवार हुए थे। मदान उपजिला के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले गए हैं और 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक यात्री का पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बांग्लादेश में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।नौका के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही से परिचालन के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं।

ढाकाः बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

नेत्रोकोना जिला के मदान उपजिला में यह घटना हुई जब मदरसा के छात्र और अध्यापक स्थानीय पर्यटन स्थल के लिए जा रहे थे। दमकल केंद्र के प्रमुख अहमदुल कबीर ने बताया कि मदरसा के छात्र और शिक्षकों समेत कुल 48 लोग नौका पर सवार थे। गोविंदश्री के पास यह नौका डूब गयी।

हादसे के बाद 17 शवों को निकाल लिया गया और एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में 15 पुरुष और दो बच्चियां हैं। कबीर ने बताया कि तेज हवाओं के कारण नौका पलट गयी। बांग्लादेश में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

नौका के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही से परिचालन के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। अधिकतर मामलों में पाया जाता है कि नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जून में राजधानी ढाका के पास एक नौका के डूब जाने से 32 लोगों की मौत हो गयी थी।

बाढ़ के फैले पानी में नौका डूबने से छह की मौत

बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फैले बाढ़ के पानी में मंगलवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान एक देशी नौका के डूब जाने से उसपर सवार छह लोगों की मौत हो गयी। खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बुधवार को बताया कि इस नौका दुघर्टना में मरने वाले छह लोगों का शव अब तक बरामद किया जा चुका है जिसमें पांच महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि उक्त नौका पर कुल कितने लोग सवार थे, आलोक ने बताया कि इसकी अभी तक सटीक जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है पर वे घटनास्थल के आसपास के विभिन्न गांवों के लोग थे। नौका पर सवार जो लोग तैरकर सुरक्षित निकले हैं वे यह संख्या अलग-अलग (17 से 25) बता रहे हैं जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौका पर सवार 12 लोग तैरकर सुरक्षित पानी से निकले हैं जिनमें से कुछ का प्राथमिक उपचार भी किया गया है।

टॅग्स :बांग्लादेशबाढ़बिहारशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई